रायपुर। PM Kisan Samman Nidhi Yojana : कुछ दिन पहले ही केंद्र ने PM Kisan Samman Nidhi योजना की 11 वीं क़िस्त जारी की है। इस योजना के तहत किसानों के बैंक अकाउंट में 21000 करोड़ रुपए ट्रांसफर किए गए थे। इन पैसो को निकालने के लिए किसानो को बैंको और एटीएम के चक्कर नहीं कटाने पड़ेंगे। किसान घर बैठे ही पैसे निकाल सकेंगे। इसके लिए एक विशेष पहल की गई है। बता दे डाक विभाग ने इसकी शुरुआत की है।
Read More : PM Kisan Samman Nidhi Yojana : किसानों के लिए आई खुशखबरी, अब इस तारीख तक करा सकते हैं e-KYC, पढ़े पूरी खबर…
जानकारी के अनुसार, किसान अब डाक विभाग की मदद से अपने घर पर ही ‘पीएम किसान सम्मान निधि’ के रुपए प्राप्त कर सकते हैं। PM Kisan Samman Nidhi Yojana वाराणसी क्षेत्र के पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव ने बताया, ‘किसानों को किसान सम्मान निधि के रुपए निकालने के लिए बैंक शाखा या एटीएम में जाना पड़ता है और ग्रामीण इलाकों में यह दुरूह होता है। हम किसानों के लिए इसे सरल बनाने की कोशिश कर रहे हैं।’
Read More : PM Kisan Samman Nidhi Yojana : खत्म हुआ किसानो का इंतजार, किसान सम्मान निधि योजना की 11वीं किस्त हुई जारी
डाक विभाग पीएम किसान सम्मान निधि पाने वाले अधिक से अधिक किसानों को लाभांवित करने के लिए ‘आपका बैंक, आपके द्वार’ अभियान शुरू कर रहा है। PM Kisan Samman Nidhi Yojana अपने आधार से जुड़े बैंक खाते से आधार इनेबल्ड पेमेंट सिस्टम (AEPS) के साथ किसान सम्मान निधि के रुपए घर बैठे निकाल सकते हैं। इसके लिए एक डाक प्रतिनिधि उनके घर आएगा।
यह अभियान 4 जून से शुरू होकर 13 जून तक चलेगा। पीएम किसान सम्मान निधि के तहत पात्र किसानों को सालाना 6000 रुपए मिलते हैं। ये रुपए डायरेक्ट बेनेफिट ट्रांसफर के माध्यम से उनके बैंक खाते में भेजे जाते हैं। PM Kisan Samman Nidhi Yojana वर्ष में तीन बार दो हजार रुपए की किस्त किसानों के खाते में भेजी जाती है। हर 4 महीने पर प्रधानमंत्री मोदी खुद ही किसानों के लिए पैसे जारी करते हैं।