Raipur : Cup Cake Recipe केक तो आपने अब तक अपने घर पर ट्रे जरूर किया होगा, मगर अब बारी कप केक्स बनाने की हैं। यह एक तरह का मिनिएचर केक होते हैं जो वनीला, चॉकलेट से लेकर रेड वेल्वेट और ना जाने कितने फ्लेवर्स में आते हैं। इसे बच्चों से लेकर घर के बड़ो को भी पसन् आता हैं। इन्हे आप कही और कभी भी एन्जॉय कर सकते हैं। इन छोटे छोटे क्यूट से केक किसी पार्टी की शान बन सकती हैं। छोटी मोटी गेदरिंग में ये सबसे बेस्ट ऑप्शंस बन जाता हैं। जिसे देखकर सभी के मुँह में पानी आ जाता है।
Read More : Dal Kebab Recipe from Leftover Dal : रात की बची दाल का ऐसे का ऐसे बनाएं दाल कबाब- जानें आसान और टेस्टी रेसिपी
Cup Cake Recipe – जाने कप केक बनाने की आसान रेसिपी –
- सबसे पहले माइक्रोवेव को 180 डिग्री सेल्सियस पर गर्म कर लें या फिर आप गैस पर बना रही हैं तो एक पैन को गर्म होने रख दें।
- अब एक बड़ा कंटेनर लें, उसमें मैदा, चीनी और बटर डालकर अच्छे से मिलाएं।
- उसके बाद चुटकी भर नमक, बेकिंग पाउडर, बेकिंग सोडा, अंडे का सफेद भाग भी डाल दें और अच्छे से फेंट लें।
- जब सभी सामग्री अच्छे से मिल जाएं, उसके बाद दूध, दही, और वनीला एसेंस भी डाल लें और अच्छे से मिलाएं।
- चाहें तो अब आप इसमें फ्लेवर्स भी एड कर सकते हैं, जैसे चॉकलेट, स्ट्रॉबेरी आदि।
- अब डिस्पोजल कप केक मोल्ड लें और बनाए हुए बैटर को उसमें डालें और बेक करने के लिए माइक्रोवेव रख दें।
- गैस पर कर रही हैं तो गरम पैन में एक कटोरी रखें और उसके ऊपर एक जाली वाली प्लेट में कप केक के मोल्ड को रखें और ढक कर पकाएं।
- बेक हो जाने के बाद इन्हें ठंडा होने के लिए रख दें। अब आप इन्हें कई तरह से डेकोरेट कर सकते हैं। ऊपर से व्हिप्ड क्रीम लगाकर कलरफुल स्प्रिंकलर्स डाल सकते हैं। इसके अलावा फ्रूट स्लाइस या फिर चॉकलेट सिरप से भी इन्हें सजा सकती हैं।
- अब इन्हें सर्विंग प्लेट पर रखें और सर्व करें।