नई दिल्ली। दुनिया अभी कोरोना वायरस से पूरी तरह उबर नहीं पायी है। और अब एक और वायरस ने दस्तक दे दी है। वैज्ञानिकों की मानें तो उन्हें देश के राज्यों में जीका वायरस का प्रसार देखने को मिल रहा है। जिसके चलते राज्यों को निगरानी बढ़ाने के निर्देश भी जारी कर दिये हैं। जीका वायरस के लक्षण अलग-अलग तरह के देखने को मिल रहे हैं। लोगों में जीका के साथ-साथ डेंगू और चिकनगुनिया की भूमिका भी सहायक के तौर पर दिखाई दे रही है।
वैज्ञानिकों की मानें तो देश के अलग-अलग राज्यों में जीका वायरस के लक्षण मिलने की पुष्टि हो रही है। इस दौरान परीक्षण से मिले जानकारी के अनुसार मरीजों में डेंगू या फिर चिकनगुनिया का असर भी दिखाई दे रहा है। और इनकी जांच से पता चला कि इन मरीजों में सहायक संक्रमण है। जिसकी अब तक पुष्टि नहीं हो पायी है।
एक प्र्रकाशित लेख में साफ तौर पर वैज्ञानिकों ने दावा किया है कि कुछ समय में भारत में जीका वायरस की गंभीर स्थिति देखने को मिल सकती है। पिछले वर्ष अलग-अलग राज्यों से कई मामले भी सामने आए थे।