रायपुर। Accident कबीरनगर थाना क्षेत्र में एक महिला शिक्षक ने लापरवाही पूर्वक कार चलाते हुए दो लोगों को रौंद दिया। जिससे एक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल है, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है।
Read More : Big Accident : दो कार आपस में भिड़ी, सायकिल सवार सहित 6 की मौत…
बता दें कि मृतक मिणाल परगनिहा ग्रामीण बैंक में मैनेजर के पोस्ट पर कार्यरत था। वह चित्रकूट परिसर के ए ब्लाक में रहता था। बताया जाता है कि आरोपी महिला शिक्षक वंदना उपवंशी भी वहीं चित्रकूट परिसर के बी ब्लाक में रहती है। बताया जाता है कि आज शाम जब वह कार चलाने के लिए निकली थी तभी गार्ड व बैंक मैनेजर को कुचल दिया।
Read More : Accident : अनियंत्रित ट्रक ने बाप-बेटी को कुचला, मौके पर गई दोनों की जान, ड्राइवर फरार…
जिससे बैंक मैनेजर व गार्ड को घायल अवस्था में अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने बैंक मैनेजर मिणाल को मृत घोषित कर दिया। वहीं गार्ड का उपचार जारी है। वहीं पुलिस ने महिला के खिलाफ अपराध दर्ज किया है।